फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : चिटफंड कंपनियों ने करोड़ों डकारे, छह महीने में रकम तीन गुना करने का लालच, निवेश से पहले पढ़ लें यह खबर

Mon, 19 Jun 2023 01:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में छह महीने में रकम तीन गुना करने का लालच देकर चिटफंड कंपनियों ने लोगों के करोड़ों रुपये डकार लिए। आप भी अगर ऐसी कंपनियों में निवेश करते हैं तो पहले यह खबर अवश्य पढ़ लें। 
विज्ञापन
Agra: चिटफंड कंपनियों ने लोगों के करोड़ों रुपये डकारे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे गये कई पीड़ित रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एस.पी सिंह बघेल व फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर से मिले। ठगी के शिकार लोगों ने ज्ञापन देकर चिटफंड कंपनियों में फंसे अपने जमा धन की वापसी की मांग की है। वहीं पीड़ितों ने पूरे देश में बड्स कानून लागू करने की भी मांग की है।

दो से तीन गुना पैसा दोगुना करने का दिया लालच

पीड़ितों ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एस.पी सिंह बघेल व फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर से ज्ञापन के माध्यम से कहा कि भारत सरकार द्वारा बनाया गया कानून अनियमित जमा योजनएं पाबंदी अधिनियम 2019 भुगतान की गारंटी का अधिकार देता है। वहीं कानून के अनुसार राज्य द्वारा नियुक्त सक्षम अधिकारी हमारा भुगतान 180 दिन में जमा राशि के दो से तीन गुना करेगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मरे हुए पति का बदल दिया बाप: संपत्ति हथियाने के लिए बहू ने रची ऐसी साजिश, हकीकत सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

झूठे मुकदमे लिखाकर कर रहे प्रताड़ित

उन्होंने कहा कि कानून बनने के चार साल बाद भी भुगतान की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री बघेल व सांसद चाहर से इस प्रकरण में लोकसभा में उठाने की मांग की। वहीं पीड़ितों ने कहा कि कुछ दबंग किस्म के जमाकर्ता पुलिस व अदालत को गुमराह करके कानून का दुरुप्रयोग कर रहे हैं। एजेंट्स के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

चुनाव बहिष्कार का किया एलान

ठग पीड़ितों ने भुगतान नहीं होंने पर चुनाव बहिष्कार करने का एलान किया है। उनका कहना है कि पहले भुगतान फिर मतदान। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान महावीर सिंह, राधा किशन, अतर सिंह, टीकम सिंह, प्रहलाद सिंह, जसवंत सिंह, रघुराज चौधरी आदि लोग हैं। फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि प्रकरण को लोकसभा में जोरदारी से उठाऊंगा। पीड़ितों का भुगतान कराने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से वार्ता करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें