भटकने को मजबूर हैं पीड़ित
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर जिन लोगों ने रकम निकालने का आरोप लगाया है, उनमें बबिता के 66 हजार, शुभम के 65 हजार, आसमा के 42 हजार, रुखसाना के 38 हजार, कमलेश के 20 हजार, गंगा देवी के 45 हजार, पूजा के 20 हजार, श्याम लाल के 61 हजार रुपये हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के घरवालों ने यही कहा कि बेटे पर कर्ज हो गया है। उसने बैंक और एजेंसी को जानकारी दी थी। इसके बावजूद कोई मदद नहीं की गई। मामले में पीड़ित एसएसपी आफिस भी गए। मगर, उनकी मुलाकात एसएसपी से नहीं हो सकी है।
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने कितने लोगों की कितनी रकम निकाली है, इसकी जांच बैंक अधिकारी कर रहे हैं। बैंक की ओर से गबन की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।