कासगंज। विश्व हिंदू परिषद का एक दिवसीय जनपद स्तरीय अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ। जिसमें विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के 193 कार्यकर्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यकर्ताओं को विहिप के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र में प्रांतीय कोषाध्यक्ष (गोरक्षा) एवं विभाग मंत्री विनयराज पन्नू, संस्कृत वेदाचार्य विभागीय प्रमुख जगदीश विरथरे, जिलाध्यक्ष प्रमोद साहू एवं बजरंग दल के विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने दीप जलाकर अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष (गोरक्षा) ने विहिप की स्थापना एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि 23 अगस्त से 1 सितंबर के बीच जनपद के प्रत्येक ग्राम तक विहिप के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में षष्ठी पूर्ति वर्ष व स्थापना दिवस को भव्यता के साथ कार्यक्रमों को आयोजित करें। द्वितीय व तृतीय सत्र में प्रात सह मंत्री मुकेश शुक्ला ने बजरंग दल, गौ रक्षा, धर्म प्रसार, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, सेवा, सामाजिक समरसता, सत्संग, साप्ताहिक मिलन आदि के विस्तार एवं उनके क्रियान्वयन के संदर्भ में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ग्राम स्तर तक समितियों को पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया।