सोरोंजी कोतवाली परिसर में आक्रोश जताते विहिप, बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ता।
सोरोंजी। कांवड़ मार्ग पर मीट के साथ पकड़े गए युवक के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता व विहिप कार्यकर्ता भड़क गए। पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और धरना देते हुए प्रदर्शन किया। काफी देर तक कार्यकर्ता आक्रोश व्यक्त करते रहे। बाद में पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उसके बाद मामला शांत हो गया।आक्रोशित लोगों का आरोप था कि श्रावण मास में कांवड़ मार्ग पर मीट की बिक्री प्रतिबंधित है। कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस को सौंपा था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके खिलाफ गलत मामला दर्ज किया गया है। आक्रोशित कार्यकर्ता दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे थे। पहले सोरोंजी इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र आक्रोशित लोगों से वार्ता कर शांत उन्हें कराते रहे। बाद में इंस्पेक्टर ने सीओ आंचल चौहान से विहिप, बजरंग दल नेताओं की बात कराई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा निस्तारित करने का भरोसा दिया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य दुबे एवं विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।