आगरा। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार को आगरा आ रही हैं। भावना एस्टेट स्थित प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी में आयोजित ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आगरा जिला बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया के आमंत्रण पर वह आ रही हैं। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल ने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साइना नेहवाल का आना आयोजन को ऐतिहासिक बना देगा। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।