फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 समिटः भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा वर्टिकल गार्डन, मेहमानों के आने से पहले ही हो गया धराशायी

Thu, 09 Feb 2023 10:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित नाले पर लगाया गया वर्टिकल गार्डन गिर गया। जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए यह बनाया गया था। मेहमानों के आने से पहले ही यह गिर गया।
विज्ञापन
गिर गया वर्टिकल गार्डन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए बनाया गया वर्टिकल गार्डन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अभी जी-20 समिट के मेहमान आए भी नहीं और यहां बनाया गया वर्टिकल गार्डन धराशायी हो गया।

पूरे नगर को सजाया जा रहा है

जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए आगरा में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पूरे नगर को सजाया जा रहा है। इसी कड़ी में जगह-जगह वर्टिकल गार्डन बनाए गए थे। गुरुवार की सुबह ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित नाले पर लगाया गया वर्टिकल गार्डन गिर गया। 

वर्टिकल गार्डन हो गया धराशायी

अभी  जी-20 समिट हुई भी नहीं। यहां मेहमान पहुंचे भी नहीं। इससे पहले ही मेहमानों के स्वागत के लिए बनाया गया वर्टिकल गार्डन धराशायी हो गया। इससे व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुलते साफ दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें