फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: तीन घंटे तक शव को रौंदते रहे वाहन, सड़क पर बिखर गए चीथड़े; देखकर दहल गए दिल

Mon, 04 Mar 2024 01:38 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। तीन घंटे तक महिला के शव को वाहन रौंदते रहे। इससे सड़क पर उसके चीथड़े बिखर गए। दृश्य देखकर लोगों के दिल दहल गए। 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे। - फोटो : Agra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक्सप्रेसवे पर रविवार की शाम करीब 7:30 बजे किसी वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। करीब तीन घंटे तक इसका किसी को पता नहीं चला। शव को रौंदते हुए वाहन गुजरते रहे। इससे वह पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस को रात 10-30 बजे किसी वाहन चालक ने शव पड़े होने की जानकारी दी। लोथड़ों को इकट्ठा कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की है। लुहारी चौकी प्रभारी अनुज शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 18.200 पर सिकरारा गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बारिश और रात होने के कारण देर तक किसी को हादसे की जानकारी नहीं सकी।

पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी

सूचना लगते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला आसपास घूम रही थी। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। मौके पर एक थैले में कुछ कपड़े और पानी की बोतल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें