फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भैंसों को लादकर ले जाता वाहन सीज, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में रविवार को शमसाबाद निवासी चालक मोहम्मद याशीन को गिरफ्तार कर लिया। कस्बे में विप्रावली नहर की पुलिया के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मध्य प्रदेश से आ रहे वाहन में चार भैंसें लदी मिलीं, जिन्हें रस्सियों से पीड़ादायक स्थिति में बांधा गया था। भैंसों का चिकित्सीय देखभाल में रखा गया है। कागजात न दिखा पाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। बरामद भैंसों को स्थानीय व्यक्ति शहजाद को सौंपा गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें