फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लंपी से बचाव के लिए टीकाकरण 15 से

Sat, 07 Sep 2024 05:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लंपी वायरस से बचाव के लिए पशुपालन विभाग के द्वारा जनपद के गोवंश का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की गई हैं। विकास खंडों में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा। 15 सितंबर से टीकाकरण शुरु होगा। 63 हजार गोवंशों का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य है। लंपी वायरस से गोवंश को बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने अभी से सक्रियता शुरु कर दी है। गोवंश के पशुपालकों के लिए जागरूक किया जा रहा है। जनपद में लगभग 79 हजार गोवंश हैं। इनमें से लगभग 80 फीसदी गोवंश का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए तैयारियां की गई हैं। टीमें गांवों में भेजकर टीकाकरण कराया जाएगा। अभी वैक्सीन जनपद को प्राप्त नहीं हुई हैं। शीघ्र वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। टीकाकरण 15 सितंबर से शुरु होगा। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजयवीर चंद्रयाल का कहना है कि अभी लंपी का कोई मामला सामने नहीं आया है। टीकाकरण 15 सितंबर से शुरु किया जाएगा। 63 हजार गोवंश के टीकाकरण का लक्ष्य है। शीघ्र वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें