कासगंज। जिले मेंं 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस को जनसहभागिता के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन की मुख्य थीम निवेश एवं रोजगार है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला स्तर पर उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन विकास खंड कासगंज परिसर में किया जाएगा।समारोह के आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा, प्राकृतिक कृषि, उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई, नगरीय विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा उद्यमियों, व्यवसाइयों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों तथा नवीन कृषि तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी के अतिरिक्त मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों की प्र्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र आदि देकर लाभांवित कराया जायेगा। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी कराया जाएगा।