कुरावली। मोहल्ला पठानान में झाड़ी वाले मियां शाह की दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स मुबारक बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुआ। दरगाह शरीफ पर कुरान ख्वानी के बाद जश्न ईद मीलादुन्नवी मुनकित किया गया। उर्स में नात ए पाक पेश की गई। उलेमा द्वारा तकरीर की गई। कव्वालों ने अपने कलाम पेश किए। सदर इमरोज़ खान, सचिव असीम खान, बासित अली खान, दानिश खान, जावेद खान, सूफियान अली खान, असद खान, शकील अहमद मौजूद रहे।