बरौली अहीर। दोनों सहकारी समितियों पर शनिवार को यूरिया का ट्रक पहुंच गया। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बरौली अहीर और बमरौली कटारा पर सोमवार से यूरिया का वितरण निर्धारित रेट पर किया जाएगा।