तहसील में हुआ हंगामा,अमीन पर पीटने का आरोप
मैनपुरी। सदर तहसील में बुधवार को हंगामा हो गया। आवास विकास कालोनी निवासी एक युवक ने अमीन पर पीटने का आरोप लगाया। हालांकि कोतवाली में घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी जीवन कुमार सुबह तहसील गए थे। वहां पर अमीन से विवाद हो गया। जीवन ने आरोप लगाया की अमीन ने वसूली के संबंध में घर पर एक नोटिस लगाया है। इसी संबंध में वह तहसील आया था। वहां अमीन ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि उक्त घटना को लेकर कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद