फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान छावनी परिषद की इंफोर्समेंट टीम और एक व्यापारी के बीच विवाद हो गया। दुकान के बाहर रखी डमी जब्त करने पर व्यापारी भड़क गया और समर्थकों के साथ टीम से भिड़ गया। आरोप है कि खींचतान कर डमी कर्मचारियों से छुड़ा ली गई। हंगामे से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर छावनी अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस के मुताबिक मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें