फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET Result 2017: 64 हजार अभ्यर्थियों की बढ़ीं धड़कनें, बेसब्री से कर रहे रिजल्ट का इंतजार

Fri, 15 Dec 2017 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यूपीटेट
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद 15 दिसंबर को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2017) का परिणाम घोषित होने जा रहा है। इससे पहले यूपी टीईटी के नतीजे 30 नवंबर तक घोषित होने थे लेकिन इसमें काफी समय लग गया। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मैनपुरी में करीब 64 हजार अभ्यर्थी परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द होने के बाद राज्य सरकार ने टीईटी परीक्षा का आयोजन किया था। 15 अक्टूबर को हुई इस परीक्षा में आगरा मंडल और एटा-कासगंज जिले में 64160 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में 16, 416 परीक्षार्थी अनुप‌स्थित रहे थे। 

सहायक अध्यापक बनने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऐसे में अब 64 हजार अभ्यर्थी परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती का आश्वासन भी योगी सरकार ने दिया है। ऐसे में नौकरी की आस लगाए अभ्यर्थियों का एक‌-एक दिन मुश्‍किल से कट रहा है।
विज्ञापन

टीईटी के बाद है असली परीक्षा

टीईटी - फोटो : SELF
योगी सरकार ने बेसिक शिक्षकों की भर्ती नियमावली में संसोधन कर दिया है। ऐसे में केवल टीईटी पास करना ही नौकरी के लिए काफी नहीं होगा। टीईटी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए एक और परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। 

पूर्व की अखिलेश सरकार में टीईटी उत्तीर्ण और एकेडिमिक मेरिट से भर्ती का नियम था। वहीं बसपा सरकार में टीईटी मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती हुई थी। 
विज्ञापन

इतने परीक्षार्थी हुए थे शामिल

टीईटी परीक्षा - फोटो : amar ujala
आगरा- 21, 489

मथुरा- 12, 703

फिरोजाबाद- 11, 702

एटा- 3, 522

कासगंज- 5, 184

मैनपुरी- 9, 560
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें