फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारती के ऑलराउंड प्रदर्शन से चमकी यूपी टीम

Sat, 17 Oct 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भारती सिंह
विज्ञापन
आगरा। शहर की युवा ऑलराउंडर भारती सिंह की बेहतरीन बल्लेबाजी और कसी गेंदबाजी से यूपी की अंडर-19 टीम ने टी-20 मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 6 रन से शिकस्त दी। शुक्रवार को एमसीए शरद पवार क्रिकेट मैदान पर यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 141 रन बनाए। इसमें भारती ने महज 15 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 25 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 13 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। वहीं आगरा की ही सानवी ने कप्तान के रूप में टीम का शानदार नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें