फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शादी अनुदान योजना के नाम पर 50 हजार के जेवर ठगे, पंचायत सचिव बनकर आया था टप्पेबाज

Fri, 05 Aug 2022 05:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पंचायत सचिव बनकर आए टप्पेबाज ने शादी अनुदान योजना के नाम पर होमगार्ड से 50 हजार के जेवर ठग लिए। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। 


 
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में बेटी की शादी के लिए अनुदान दिलाने के नाम पर होमगार्ड से 50 हजार रुपये के जेवर ठग लिए गए। पीड़ित ने बताया कि टप्पेबाज पंचायत सचिव बनकर आया था। पीड़ित ने नवीगंज चौकी पर तहरीर दी है। पीड़ित कि शिकायत मिलने के बाद  पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज निवासी सर्वेश कुमार होमगार्ड हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे वह घर पर थे तभी बाइक सवार व्यक्ति घर पर आया। खुद को पंचायत सचिव बताते हुए कहा कि ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त ‘नवीगंज’ में आपकी बेटी की शादी की अनुदान राशि आई है, चेक बना रखा है। उसने 51 हजार अनुदान राशि के एवज में 7500 रुपये की मांग की। होमगार्ड ने कहा कि उसके पास अभी इतने रुपये नहीं है। टप्पेबाज ने कहा कि रुपये बाद में दे देना, पास ही अधिकारी मौजूद हैं उन्हें विश्वास दिलाने के लिए यदि तुम्हारे पास कोई जेवर है तो दे दो, उन्हें दिखाने के बाद वापस कर देगा। 

टप्पेबाज की बातों में आ गया होमगार्ड

होमगार्ड टप्पेबाज की बातों में आ गया और कान के झाले व अंगूठी दे दी। उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड लाने के लिए कहा, जब होमगार्ड घर में कागजात लेने गया तभी युवक बाइक लेकर वहां से चला गया। होमगार्ड ने नवीगंज चौकी पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि ठग 50 हजार रुपये के जेवर ले गया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें