फोटो 54- शहर के डॉ. किरन सौजिया एजुकेशनल एकेडमी में इंटरनेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में खेलते खि
मैनपुरी। शहर के डाॅ. किरन सौजिया सीनियर सेेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में सीबीएसई इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुवैत और यूपी सैनिक स्कूल की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर का दबदबा कायम रखा।सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले में रामकृष्णा हरिकृष्णा एकेडमी को यूनाईटेड इंडियन स्कूल कुवैत ने 2-0 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में इंडियन स्कूल मस्कट को सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल ने 2-0 के अंतर से हराया। तीसरे मैच में गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल को देवस्थली विद्यापीठ ने 2-0 अंकों से पराजित किया। चौथे मैच में पायनियर कॉन्वेंट स्कूल को दयानंद स्कूल ने 2-0 से पराजित किया। पांचवें मैच में इंडियन कम्युनिटी स्कूल कुवैत को आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल ने हराया।