फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: युवक-युवतियों का वीडियो वायरल होने पर तीन सिपाही निलंबित, कैफे के केबिन में मिले थे आपत्तिजनक हालत में

Thu, 11 Aug 2022 10:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरक्षी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के संजय प्लेस में कॉफी कैफे हाउस पर पुलिस पहुंची। कैफे में युवक और युवतियां आपित्तजनक स्थिति में मिले। उनका वीडियो बनाया गया। कैफे के खिलाफ कार्रवाई की गई। बाद में वीडियो वायरल हो गया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरक्षी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

एक सप्ताह पुराना है मामला 

मामला एक सप्ताह पुराना है। संजय प्लेस में दो कैफों पर पुलिस पहुंची थी। इनमें काफी कैफे हाउस और फ्रेंड्स जोन कैफे शामिल है। सिपाही काफी कैफे हाउस के बेसमेंट पहुंचे थे। यहां पर केबिन बने हुए थे। तीन केबिन में युवक और युवतियां मिले थे। यह आपत्तिजनक स्थिति में थे। सभी बालिग थे। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सिपाही जब पहुंचे तो कोई मोबाइल से वीडियो भी बना रहा था। पुलिस की जांच में पता चला था कि कैफे में केबिन घंटे के हिसाब से दिए जाते थे। फ्रेंड्स जोन कैफे में भी गड़बड़ी मिली थी। दोनों के खिलाफ सराय एक्ट में रिपोर्ट दी गई। उन्हें बंद भी करा दिया गया। 

युवक-युवतियों की पहचान हुई उजागर 

पुलिसकर्मी किसी अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में नहीं पहुंचे थे। वीडियो बनाया गया। यह वायरल भी हो गया। इससे युवक और युवतियों की पहचान भी उजागर हो गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मामला संज्ञान में आने पर जांच के आदेश दिए। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट दी।

इन पर हुई कार्रवाई 

एसएसपी ने रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरक्षी रंजीत, आरक्षी सौरभ कुमार और दो पहिया पीआरवी के सिपाही ज्ञानेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी किए गए हैं। सिपाहियों को अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और उदंडता का आरोपी माना गया है। इसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई। माना गया कि प्राइवेट लोगों को वीडियो लीक किया गया। मामले में विभागीय जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें