कासगंज। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर नकल रोकनेे एवं फर्जी परीक्षार्थियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी केंद्रों के लिए वाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियाें की हाजिरी बायोमेट्रिक लगाई जाएगी।पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षा में 12264 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए आठ रूट निर्धारित किए गए हैं।इन रूटों के लिए रूट मैनेजर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एक ट्रांसपोर्ट मैनेजर नियुक्त किया गया है। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र तक पुलिस सुरक्षा में पहुंचाया जाएगा। सभी केंद्रों के लिए एक एक सेंटर इंचार्ज नियुक्त किया गया है। परीक्षा संबंधी सभी जिम्मेदारी सेंटर इंचार्ज की होगी। विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्राचार्य सहायक की भूमिका में रहेंगे।