फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिला पंचायत में 17 पद महिलाओं व 19 पद अनारक्षित, देखिए अनंतिम सूची

Mon, 22 Mar 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा में नई आरक्षण जिला प्रशासन ने अनंतिम जारी कर दी है। जिला पंचायत सदस्यों के 51 वार्डो में 17 पद महिलाओं के आरक्षित हुए हैं। इनमें आठ सामान्य महिला, चार अनुसूचित वर्ग महिला और पांच पद पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए हैं। 19 पद अनारक्षित हैं। अनुसूचित वर्ग के लिए सात और पिछड़ा वर्ग के लिए आठ पद हैं। 51 वार्डों में पांच वार्ड ऐसे हैं जहां 2015 और 2021 चुनाव में आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ। दोनों बार यहां पांच पद अनारक्षित हुए हैं। 
विज्ञापन


आगरा में जिला पंचायत की सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक

15 ब्लॉक प्रमुख में छह पद अनारक्षित
आगरा के 15 विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 6 पद अनारक्षित हैं। 9 पदों में 2 एससी, 1 एससी महिला, 2 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला और 2 सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। कार्यवाहक जिलाधिकारी जे रीभा ने रविवार 11 बजे प्रधान समेत सभी चार पदों के लिए अन्तिम आरक्षण का निर्धारण जारी किया है।
विज्ञापन


आगरा में ब्लॉक प्रमुख की सूची, देखने के लिए करें क्लिक

ग्राम प्रधानों की ये रहेगी स्थिति
690 ग्राम पंचायतों में 182 प्रधान ओबीसी व 154 एससी वर्ग से चुने जाएंगे। 112 पद सामान्य महिलाओं के लिए हैं। कुल 235 पदों पर महिला प्रधान चुनी जाएंगी। 242 पद अनारक्षित रहेंगे। 23 मार्च तक आरक्षण की अनन्तिम सूची पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। 25 को आपत्तियों के निस्तारण के बाद 26 को अंतिम आरक्षण सूची जारी होगी।

आगरा में प्रधान की सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक

पंचायत चुनाव के लिए...
आगरा जनपद में कुल मतदाता 20,29328 हैं, मतदान स्थल- 3408 बनाए जाएंगे, मतदान केंद्र की संख्या 1430 होगी। ग्राम प्रधान के पद के लिए 690, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 9180, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1257 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 51 सीटों पर मतदान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें