फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: मैनपुरी के कुसमरा में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, एजेंट लगा रहे मुहर; जिलाधिकारी से शिकायत

Thu, 04 May 2023 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

नगर पंचायत कुसमरा के नगला भूपति स्थित मतदान केंद्र का मामला है। इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की गई, जिसके बाद एसडीएम किशनी आरएन वर्मा मौके पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की नगर पंचायत कुमसरा के नगला भूपति स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि मतपत्र लेकर खुद एजेंट मुहर लगा रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मतदाताओं और प्रत्याशियों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023: मैनपुरी निकाय चुनाव में ड्यूटी के दौरान SDM का निधन, अचानक खराब हुई तबीयत

ये है मामला  

कुसमरा के नगला भूपति स्थित मतदान केंद्र पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। यहां वोट डालने के लिए पहुंचे मतदाताओं ने बताया कि मतपत्र उनके हाथ से ले लिया गया। बूथ पर मौजूद एक एजेंट ने ये खुद ही उस पर मुहर लगाकर मतपेटिका में डाल दिया। जब उन्होंने रोका तो ये कह दिया गया कि आप लोग वोट खराब कर देंगे। मतदाताओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसके बाद एसडीएम किशनी आरएन वर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

ये भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023: मैनपुरी में बसपा प्रत्याशी हिरासत में, मुस्लिम महिलाएं बोलीं- रोका जा रहा है वोटिंग से

प्रत्याशियों का आरोप भाजपा के दबाव में प्रशासन 

कुसमरा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी आलोक अग्निहोत्री ने प्रशासन में गंभीर आरोप लगाए हैं।उनका आरोप है कि प्रशासन भाजपा के दबाव में चुनाव में गड़बड़ी करा रहा है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से शिकायत की थी, इसके बाद भी वे नगला भूपति नहीं गए। उन्होंने कहा कि नगला भूपति पर मतपत्र लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही गुलजार जूनियर हाईस्कूल कुसमरा पर भी गड़बड़ी करने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: फिरोजाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा मतदान, अधिकारी कर रहे निरीक्षण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें