फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बारिश में आगरा स्मार्ट सिटी का हुआ ये हाल...सड़कों बनीं तालाब, फंस रहे वाहन; लोग खूब हुए परेशान

Fri, 23 Aug 2024 09:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

स्मार्ट सिटी आगरा में 30 मिनट की बारिश ने सड़कों की हालत खराब कर दी। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। इन मार्गों पर शाम तक पानी नहीं निकल सका। 
 
विज्ञापन
सड़कों पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में महज 30 मिनट की बारिश में ही शहर की सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम ने जलभराव नहीं होने के दावे किए, लेकिन मानसून की हर बारिश की तरह शुक्रवार को भी सड़कें पानी में डूब गईं। शमसाबाद रोड, कैलाशपुरी मदिया कटरा रोड, अवधपुरी, अलबतिया रोड आदि जगहों पर पानी भरा रहा, जो शाम तक निकल पाया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 2 बजे काले घने बादल छाए और पहले रिमझिम, फिर तेज बारिश होने लगी। संजय प्लेस, हरीपर्वत, नेशनल हाईवे की ओर दोपहर में बारिश हुई तो सुबह शमसाबाद रोड पर हुई बारिश से जलभराव हो गया। राजपुर चुंगी से राजेश्वर महादेव मंदिर और बरौली अहीर के पास तक शमसाबाद रोड पर जलभराव होने के कारण सुबह ऑफिस आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दोपहर में जलभराव के कारण स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चे परेशान होते रहे। स्कूल वैन जलभराव के कारण फंस गई।

पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन पर रोकें जलभराव
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के पास बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान उन्होंने शहर का निरीक्षण किया, जिसमें पार्षद ने बताया कि सड़क धंसने के कारण जलभराव होता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को जलभराव खत्म करने को कहा। पार्षद ने श्यामलाल मार्ग पर क्षतिग्रस्त यूरिनल को ठीक करने की मांग की, जिस पर नया यूरिनल लगाने के निर्देश दिए गए। पीएसी रोड पर सड़कों के गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए। पुरानी मंडी के पास कबाड़ रखे होने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुशवाह को हटवाने के लिए कहा। मुगल पुलिया के नीचे चोक पाइप और भूमिगत नाले की सफाई के लिए वीए टेक वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें