फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, टायर फटने से रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, छह लोग घायल

Tue, 08 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में सोमवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


थाना सुरीर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 88 के समीप हुआ। मनोज कुमार पुत्र राम चंद्र निवासी फरीदाबाद हरियाणा अपनी कार बुकिंग में चलाते हैं। सोमवार को सांदीपन घोष निवासी कोलकाता ने आगरा ताजमहल घूमने के लिए कार को बुक किया था। 

वो अपने परिवार के एलसी घोष, अमित घोष, दिलीप घोष एवं सचिन घोष के साथ यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए आगरा जा रहे थे। दोपहर एक बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के निकट पहुंचे ही थे कि तभी कार का टायर फट गया। 
विज्ञापन


कार अनियंत्रित हो गई और पलटा खाते हुए रेलिंग तोड़ कर सर्विस रोड पर नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मचारियों व पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें