सूबे के पहले प्रवासी दिवस सम्मेलन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेडरेशन आफ इंडियन चेंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के सहयोग से 13 एमओयू साइन किए। फिजी की साउथ पैसिफिक यूनिवर्सिटी और प्रदेश के टेक्निकल कालेजों के बीच महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है, जिसके तहत कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी पर रिसर्च साझा किए जाएंगे। दुबई और शारजाह के ट्रेड आर्गनाइजेशन के साथ प्रदेश सरकार के एमओयू निवेश और नौकरी को लेकर हुए हैं। यूएई के प्रवासी भारतीय यूसुफ अली ने लखनऊ में एक हजार करोड़ की सहमती दी।
इन संस्थाओं के साथ एमओयू
साउथ पैसिफिक यूनिवर्सिटी फिजी (एसपीयू)
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ नॉर्थ अमेरिका (यूपीएएनए)
इंडो कनाडियन चैंबर आफ कॉमर्स (आईसीसीसी)
इंडिया ट्रेड एंड एग्जिबिशन सेंटर (आईटीईसी)
इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल, दुबई (आईबीपीसी)
उत्तर प्रदेशीज इन कनाडा (यूपीआईसीए)
नदीम तरीन एजूकेशन सोसायटी (एनटीईएस)
इंडियन एसोसिएशन आफ जापान (आईएजे)
डब्लूटीसी नोएडा डेवलपमेंट कंपनी
पैनोरमा इंडिया
आईसीआईसीआई बैंक
एचडीएफसी बैंक
ग्लोबल आर्गनाइजेशन आफ पीपुल ऑफ इंडियन आरिजिन (जीओपीआईओ)।