बाह विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने आईं पक्षालिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में पहले चरण का मतदान है। 10 फरवरी को मत डाले जाएंगे। 21 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की बाह विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी पर्चा भरा है। फतेहपुर सीकरी से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी ब्रजेश चाहर ने भी नामांकन दाखिल किया है।