फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 500 रुपये के चक्कर में निलंबित हुआ सिपाही, पासपोर्ट सत्यापन के मामले में हुई थी शिकायत, जानें मामला

Thu, 21 Jul 2022 06:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएसपी आगरा से सिपाही की शिकायत की गई थी। मामले में जब जांच कराई गई, तो शिकायत सही मिली, जिसके बाद एसएसपी ने सिपाही के खिलाफ  कार्रवाई की।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना नाई की मंडी में तैनात सिपाही ने पासपोर्ट सत्यापन के लिए 500 रुपए की मांग की। इसके बाद सत्यापन किया। मामले की शिकायत एसएसपी को मिली। जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

यहां का है मामला 

नाई की मंडी क्षेत्र के रहने वाले शकील ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। इस पर पासपोर्ट कार्यालय से थाना नाई की मंडी से सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच सिपाही धीरज कुमार को दी गई थी। आरोप है कि सिपाही ने सत्यापन कार्य के दौरान 500 रुपए लिए। यह मामला एसएसपी के पास तक पहुंचा था। मामले में जांच कराई गई। आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।

लगातार आ रही शिकायतें 

एसएसपी ने हाल ही में विभाग में भ्रष्टाचार रोकने के लिए एक नंबर भी जारी किया था। इस नंबर पर लगातार लोग शिकायत कर रहे हैं। एसएसपी शिकायतों की गोपनीय जांच करा रहे हैं। जांच के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें