फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: श्रीकृष्ण की नगरी से मुख्यमंत्री करेंगे 'चुनावी रण का श्रीगणेश', मांट में सभा को संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ

Mon, 04 Oct 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

डीएम और एसएसपी इन व्यवस्थाओं का जायजा भी ले चुके हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के अधिकृत कार्यक्रम की जानकारी किसी भी स्तर पर प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एसके शर्मा ने बताया कि पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से चुनावी सभाओं का श्रीगणेश करने जा रहे हैं। मांट के जाबरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की यह चुनावी श्रीगणेश 10 अक्तूबर को होने जा रही है। इसकी तैयारियां पार्टी के साथ जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने से पहले हुई थी जनसभा
करीब पांच साल पहले योगी आदित्यनाथ ने जनपद के मांट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा की थी। 2017 के चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री बनने से पहले जनपद में उनकी यह एक मात्र सभा थी। उसी चुनावी सभा स्थल पर एक बार फिर मुख्यमंत्री का आगमन अब होने जा रहा है। यह आयोजन पूर्व में मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता एसके शर्मा द्वारा कराया जा रहा है। चुनावों से पहले मुख्यमंत्री की यह सभा क्षेत्र के लिए विकास की सौगात ला सकती है। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री से विकास की उम्मीदें लंबे समय से लगाए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ा होने के बावजूद इस क्षेत्र में विकास नहीं हो सका है। रोजगार की दृष्टि से किसी बड़ी योजना की उम्मीद ग्रामीणों को मुख्यमंत्री से है। हालांकि पूर्व में भाजपा नेताओं के स्तर पर किसानों से जुड़ी योजनाओं की घोषणाएं भी की गई थीं।
तैयारियों में जुटा अमला
भले ही मांट विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ का यह दौरान करीब पांच साल बाद हो रहा है, लेकिन मथुरा और वृंदावन में मुख्यमंत्री का आगमन कई बार हो चुका है। हाल ही में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान भी मुख्यमंत्री मथुरा आए थे। इस दौरान किए गए वायदे के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मथुरा शहरी क्षेत्र को तीर्थ स्थल भी घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री के जाबरा में आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। आयोजन स्थल तैयार हो रहा है। छह पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। डीएम और एसएसपी इन व्यवस्थाओं का जायजा भी ले चुके हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के अधिकृत कार्यक्रम की जानकारी किसी भी स्तर पर प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एसके शर्मा ने बताया कि पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
भाकियू 'भानु' की किसान महापंचायत: किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल, उप मुख्यमंत्री ने कहा-दो गुना आय करने में जुटी सरकार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें