यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार भी सीबीएसई से पहले आ रहा है। छात्र-छात्राओं में परीक्षा परिणाम को लेकर खासी उत्सुकता है। आगरा जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 1.25 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 27 अप्रैल को घोषित होने वाले यूपी बोर्ड परिणाम के लिए छात्र और अभिभावक टकटकी लगाए हुए हैं।
सबसे पहले अमर उजाला पर देखें अपना रिजल्ट
results.amarujala.com
आगरा जनपद में 1.25 लाख यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के छात्रों का रिजल्ट 48 घंटे बाद घोषित हो जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम एक दिन ही आएगा। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम इस बार सबसे पहले अमर उजाला पर देखने को मिलेगा। छात्र सबसे पहले अपना UP Board Result 2019 देखने के लिए मिस्ड कॉल करें:
8929470909 और पाएं रिजल्ट सीधा अपने मोबाइल पर। log on करें results.amarujala.com
बता दें कि आगरा जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 184 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। आगरा से 1.25 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू कराकर मार्च में खत्म कराई थीं। आगरा जनपद में मार्च के अंत तक इनका मूल्यांकन भी हो गया था।