फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी कार्ड प्राप्त कर समय से मुल्यांकन केंद्र पर पहुंचें शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य 16 मार्च से शुरू होना है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से परीक्षकों के ड्यूटी कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को कार्ड प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं छह मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। शासन की मंशा है कि एक अप्रैल से शुरू होने वाला सत्र प्रभावित न हो सके। इसके लिए समय से परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएं। इसके लिए मूल्यांकन का कार्य समय से पूरा कराया जाना है। शासन के निर्देश पर 16 मार्च से बोर्ड परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की तैनाती करते हुए परीक्षकों के कार्ड जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे वाहक को भेजकर उनके कार्यालय से परीक्षकों के ड्यूटी कार्ड प्राप्त करते हुए उन्हें मूल्यांकन केंद्र पर समय से भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें