फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में डाटा नहीं किया अपडेट तो डिबार होंगे 110 कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जिले के 110 कॉलेजों ने आधारभूत सुविधाओं को अपडेट नहीं किया है, जिसके चलते बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण और छात्र आवंटन का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। 24 घंटे में डाटा अपडेट न करने पर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र से डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण का निर्णय लिया है। जिले के सभी कॉलेजों को 30 अक्तूबर तक सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाओं को अपडेट करना था। लेकिन जिले के 110 कॉलेजों ने अभी तक आधारभूत सुविधाओं को संशोधित करते हुए अपडेट नहीं किया है, जिससे केंद्र निर्धारण और छात्र आवंटन में दिक्कतें आ रही हैं। परिषद कार्यालय से दी गई सूचना के अनुसार संबंधित कॉलेजों को चेतावनी दी जा रही है कि वे 24 घंटे में वे अपने डाटा अपडेट करा दें अन्यथा की स्थिति में संबंधित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र से डिबार कर दिया जाएगा। भविष्य में उन्हें कभी परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
------
इन आधारभूत सुविधाओं को कराना है अपडेट
- फर्नीचर की व्यवस्था
- सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था
- वॉयस रिकार्डर की व्यवस्था
- शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
- विद्यालय की बाउंड्रीवाल की व्यवस्था
- कॉलेज तक पहुंच मार्ग की स्थिति
- इंटरनेट की सुविधा
- बिजली, जनरेट व इनवर्टर की व्यवस्था
- सुरक्षित रिकार्ड रूम की व्यवस्था
---
वर्जन
सभी कॉलेज निर्धारित समय में आधारभूत सुविधाओं को अपडेट कर दें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बोर्ड परीक्षा जैसे कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
-------
प्रदीप कुमार यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें