फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: आगरा के 418 परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म में हुई ये बड़ी गलती, सुधारने से लिए बस एक मौका

Mon, 07 Mar 2022 11:53 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 418 परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म को भरने के दौरान फोटो अपलोड करने में बड़ी चूक हुई है। साफ फोटो डैस बोर्ड पर अपलोड न करने पर परीक्षार्थी का प्रवेशपत्र नहीं छपेगा।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का फार्म भरने वाले आगरा जिले के 418 परीक्षार्थियों की फोटो परीक्षा फार्म पर नहीं लगी है। संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित परीक्षार्थियों की साफ फोटो सात मार्च तक डैस बोर्ड पर अपलोड कराएं।

नहीं छप सकेगा प्रवेश पत्र

बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव ने कहा कि जिन परीक्षार्थियों की फोटो अपलोड नहीं है, उनका प्रवेश पत्र नहीं बन सकेगा। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। विद्यालय को काली सूची में डालकर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा फार्म में की ये गलती

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक जिले के हाईस्कूल के 218 और इंटरमीडिएट के 200 परीक्षार्थियों के फोटो या तो फार्म पर लगे नहीं हैं, या फिर साफ नहीं हैं। वहीं, कुछ विद्यालयों ने दिव्यांग परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र डैस बोर्ड पर नहीं उपलब्ध कराए हैं। कुल 72 विद्यालयों के नाम सूची में हैं। इनको प्रमाणपत्र और साफ फोटो अपलोड करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

फर्जी परीक्षार्थी ना हो सकें शामिल

विद्यालयों की ओर से डैस बोर्ड पर अपलोड किए गए डाटा का बोर्ड की ओर से परीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि कुछ परीक्षार्थियों की फोटो विद्यालय की ओर से अपलोड नहीं की गई थी। परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों को शामिल कराने की संभावना को देखते हुए साफ फोटो और प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें