फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: पहले दिन 2920 परीक्षार्थियों ने छाेड़ी परीक्षा

Mon, 24 Feb 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 2920 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंडलीय शिक्षा निदेशक सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 59 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल न हो सकें इसके लिए आधार कार्ड या अन्य परिचय पत्र के माध्यम से परीक्षार्थियों की पहचान की गई। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 20783 परीक्षार्थियों में से 19052 ने परीक्षा दी। 1731 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दूसरी पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा हुई। पंजीकृत 18654 परीक्षार्थियों में से 17465 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 1189 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र व कंट्रोलरूम का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की व्यवस्थाओं को देखा। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नजर बनाए रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें