फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Accident: एटा में बड़ा सड़क हादसा, कबाड़ी की दुकान में घुसी स्कॉर्पियो कार, चार की मौत; 2 की हालत गंभीर

Thu, 11 May 2023 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

Etah Road Accident News Today: पिलुआ के पास ये हादसा हुआ। स्कॉर्पियो कार कबाड़ी की दुकान में घुसी तो चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगोंं की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
एटा में सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में हादसे का शिकार हुए हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के नगला घासी गांव निवासी हुकुम सिंह, इनकी पत्नी श्रीमतीदेवी और पुत्र बॉबी मजार पर चादर चढ़ाने के लिए जा रहे थे। लेकिन, तीनों ही कफन में लिपटकर घर लौटे। ऐसी चर्चाएं पोस्टमॉर्टम हाउस पर होती रहीं। जबकि महीपाल सिंह निवासी गदुआ, थाना पिलुआ के बेटे की बरात शुक्रवार को जानी है। शादी वाले घर में मातम छा गया है।

धान कुटवाने के लिए गए थे

हादसा थाना व कस्बा पिलुआ क्षेत्र में हुआ। गदुआ गांव निवासी योगेश कुमार ने बताया कि चाचा महीपाल सिंह फौजी अपने बेटे कपिल कुमार की शादी की तैयारियां कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह धान कुटवाने के बाद चावल लेकर घर आने का कहकर निकले थे। चावल लेकर जैसे ही बाइक से निकले तभी कार ने रौंद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

बताया कि कपिल की शुक्रवार को बरात जाएगी। सभी परिजन शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। अब खुशियां मातम में बदल गईं हैं। नगला घासी निवासी उमेश कुमार ने बताया कि भाई हुकुम सिंह, भाभी और बॉबी के साथ कस्बा पिलुआ के पास स्थित सैय्यद बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने के लिए सुबह सात बजे निकले थे। 

मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे थे

मजार से 500 मीटर पहले ही पुराने थाने भवन के पास कार के रौंदने से तीनों की मौत हुई है। बताया कि काफी समय पहले चादर चढ़ाने के लिए बोला था। बहुत समय तक चादर नहीं चढ़ाने पर भतीजे ने माता-पिता को अपने साथ जाने को तैयार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें