फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 34 सहकारी समितियों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन

Sun, 19 Mar 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी/सहावर/अमांपुर/गंजडुंडवारा/ सिढ़पुरा/पटियाली। जिले में 34 सहकारी समितियों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी समितियों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा डेलीगेट्स चुने गए। चुनाव के दौरान सभी समितियों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत कर मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। चुनाव को देखते हुए समितियों पर गहमा गहमी शुरू हो गई। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निर्वाचित हुए डायरेक्टर पहुंचना शुरू हो गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए समितियों पर एक एक प्रत्याशियों ने ही अपने नामांकन दाखिल किए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। एक एक नामांकन होने से प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद क्रय विक्रय समिति, सहकारी बैंक आदि के लिए डेलीगेट्स का चयन किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने विजेताओं को प्रमाणपत्रों का वितरण किया। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों को फूल माला पहनाने के साथ ही मिष्ठान खिलाकर वितरण किया।
विज्ञापन

चुनाव के देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। सभी समितियों पर सुरक्षा के कड़े प्रवंध किए गए, जिससे प्रत्याशियों के समर्थकोंं आदि में किसी प्रकार के टकराव की स्थिति पैदा न हो। सभी समतियों पर निर्विरोध एवं शांतिपूर्ण चुनाव हो जाने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें