फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी का निर्विरोध निर्वाचन

Wed, 13 Dec 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी का निर्विरोध निर्वाचन
विज्ञापन



महिला उपाध्यक्ष पद के लिए 20 को होगा चुनाव





संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दीवानी में बार एसोसिएशन के महिला उपाध्यक्ष पद के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। नाम वापसी के दिन सचिव पद से दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद सचिव पद पर संतोष यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अध्यक्ष पद पर सौरभ यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।

वरिष्ठ जन समिति के सदस्य दर्शनलाल राठौर ने बताया कि महिला उपाध्यक्ष के पद पर बिंदू यादव तथा शानू कठेरिया मैदान में हैं। दोनों में से किसी ने भी नाम वापिसी के दिन अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। महिला उपाध्यक्ष के लिए 20 दिसंबर को एसोसिएशन के सभागार में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम 4.30 बजे से मतगणना करने के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सचिव पद से विश्व विमोहन उर्फ जीतू राजपूत तथा शिवकुमार यादव द्वारा नामांकन वापस लिए जाने से संतोष यादव राजू का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अध्यक्ष पद पर सौरभ यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सहसचिव ऋषभ यादव, सहसचिव पुस्तकालय अशरफ नवी, कोषाध्यक्ष कार्तिकेय पांडेय के अलावा सदस्य कार्यकारिणी चंद्रशेखर यादव, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अमरेश कुमार गुप्ता, चमन, विपिन शाक्य निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें