फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ग्राम पंचायत सदस्य के सभी आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Mon, 20 Feb 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिले के छह विकास खंडों की आठ ग्राम पंचायतों में खाली आठ ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। सभी पदों पर एक-एक नामांकन ही प्राप्त होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 22 फरवरी को नाम वापसी के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित आठ ग्राम पंचायत सदस्यों की अलग-अलग कारण के चलते मृत्यु हो गई थी। इसके चलते ये पद रिक्त हो गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसी के तहत सोमवार को संबंधित छह ब्लॉक मुख्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने मौजूद रहकर नामांकन पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन



कुल छह ब्लॉकों के आठ पदों के सापेक्ष एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुआ। इसके चलते सभी पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 22 फरवरी को नामांकन वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद निर्वाचन की तस्वीर और भी साफ हो जाएगी। इससे प्रशासन को कहीं भी चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऐसे में प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। नामांकन की जानकारी निर्वाचन आयोग को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन



इन्होंने किए नामांकन
विकास खंड करहल में ग्राम पंचायत बांसक के लिए राहुल यादव ने, ब्लॉक जागीर में ग्राम पंचायत नखतपुर के लिए कीमती देवी, ग्राम पंचायत नावादा के लिए शिशुपाल सिंह और ग्राम पंचायत मकरंदपुर के लिए कृपाराम ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं बेवर की ग्राम पंचायत जिलही के लिए आदित्य यादव, कुरावली की ग्राम पंचायत उद्दैतपुर परमकुटी के लिए जगजीवनराम ने, मैनपुरी की ग्राम पंचायत सगौनी के लिए शीला देवी ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा बरनाहल की ग्राम पंचायत हाजीपुर नेरा के लिए श्यामबरन ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें