बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी युवक की बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। युवक पत्नी की दवा लेने के लिए जा रहा था।
थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी शीलेश कुमार (28) पुत्र सोबरन सिंह बुधवार की रात अपनी बीमार पत्नी मीना की दवा लेने के लिए कस्बा बिछवां जा रहा था। रास्ते में नेशनल हाईवे पर सोनेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। लोगों की सूचना पर हरदा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पत्नी के साथ ही अन्य परिजन का रो रो कर बुरा हाल था।