आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग की ओर से खंदारी क्षेत्र की बस्तियों में सामुदायिक पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अर्चना सिंह के निर्देशन एवं डॉ. प्रिया यादव के संचालन में बीएससी होम साइंस छठवें सेमेस्टर की छात्राओं ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए कम लागत वाले प्रोटीन और आयरन युक्त पोषण उत्पाद तैयार किए। महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव तथा कुपोषण रोकने के प्रति जागरूक किया गया।