फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 17 जून तक भरे जाएंगे विश्वविद्यालय परीक्षा फार्म

Tue, 13 Jun 2023 04:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
17 जून तक भरे जाएंगे विश्वविद्यालय परीक्षा फार्म
विज्ञापन

-तिथि बढने से छात्र-छात्राओं को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय फार्म भरने के लिए 17 जून तक का समय दिया है। पूर्व में निर्धारित तिथि निकल जाने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय फार्म नहीं भर सके थे। तिथि बढ़ने से छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पूर्व में विश्वविद्यालय फार्म भरने के लिए 10 जून अंतिम तिथि निर्धारित की थी। 10 जून के बाद भी बड़ी संख्या में जनपद के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय फार्म नहीं भर सके थे। महाविद्यालयों ने इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को भेजी थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 17 जून तक विश्वविद्यालय फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुदेशिया ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने पूर्व में निर्धारित तिथि तक फार्म नहीं भर पाए थे वे अब अपने कॉलेज में पहुंचकर फार्म भरना सुनिश्चित करें। इसके बाद मौका मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें