फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन कांड में केंद्रीय मंत्री के तेवर तल्ख: एसपी से बोले-मुल्जिम है आपका दरोगा, जेल जाएगा; किया गया गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 11:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बरहन कांड में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के तेवर तल्ख नजर आए। एसपी से कहा कि आपका दरोगा मुल्जिम है। थाने में जल्द सौंपे। जब आम आदमी जेल जा सकता है तो दरेगा क्यों नहीं ?
 
विज्ञापन
बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, पुलिस अधिकारी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के बरहन में 72 घंटे के भीतर सादाबाद पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर दो भाइयों ने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के तेवर तल्ख नजर आए। एसीपी सुकन्या शर्मा से पूछा कि आपसे गांव के लोगों ने कहा होगा कि पुलिस उत्पीड़न के चलते संजय ने आत्महत्या की। एसीपी ने हामी भरी तो मंत्री ने कहा लिख देतीं एफआईआर, बाद में एफआर लगा देतीं। 

विज्ञापन


उन्होंने एसपी हाथरस से फोन पर कहा कि बरहन पुलिस का मुल्जिम है आपका दरोगा, उसे सौंपें। मंत्री बोले कि यदि कोई कहे कि एसपी सिंह बघेल की वजह से मेरे भाई ने आत्महत्या की है तो लिखो, हां आपको जांच करनी है। इस मामले में दूसरी पार्टी पुलिस थी, इसलिए आप लोग पी गए बात को। पहली घटना में कुछ ठोस होता तो दूसरी घटना क्यों होती ?

मेरे पास मुख्यमंत्री आवास से फोन आते रहे। केंद्रीय मंत्री ने एसीपी पूछा कि आपने क्या लिखा पंचनामा में ? सादाबाद पुलिस का तस्करा डाला था क्या ? एसीपी ने हां में जवाब दिया। क्या यह लिखा था कि जनश्रुति है या ये लोग कह रहे हैं कि उत्पीड़न की वजह से आत्महत्या की है। इस पर एसीपी ने उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सादाबाद पुलिस के आईओ को देख लो, लड़की चली गई थी। वह नाबालिग थी तो ले जाने वाला तो जेल जाएगा ही। 
विज्ञापन


इसमें अगर लड़की हिंदू होती और लड़का मुसलमान, तब कितनी दबिश पड़ती। आरोपी दरोगा को एसपी हाथरस ने बैठा रखा है। उनसे मांगो अपना मुल्जिम। यह कहकर अपना मोबाइल एसीपी को थमा दिया। कहा कि आम आदमी होता तो जेल भेजते तो दरोगा क्यों नहीं जाएगा जेल। इस बीच साथ बैठे पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि जेल नहीं भेजोगे तो आप लोगों को ही परेशानी होगी, यह समझ लो।

मंत्री के तेवर के बाद दरोगा गिरफ्तार

हाथरस के सादाबाद थाने के निलंबित दरोगा हरिओम को मंगलवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे थाना बरहन लाया गया है। मुकदमे में परिजन ने दरोगा के साथ इंस्पेक्टर सादाबाद को भी नामजद किया है। दोनों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। आरोपी दारोगा को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें