फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केंद्रीय मंत्री ने की ओटीएस स्कीम का लाभ उठाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संसदीय क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह विद्युत विभाग की संचालित ओटीएस स्कीम का लाभ उठाएं और 28 फरवरी तक अपने पुराने बिल जमा कर दें। इसके बाद बिल में छूट का समय खत्म हो जाएगा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की इस योजना में एक मुश्त भुगतान पर शत प्रतिशत ब्याज माफी मिलेगी। साथ ही मूल राशि में 15 फीसदी की छूट भी प्रदान की जा रही है। यह ओटीएस स्कीम का तीसरा चरण है, जो 1 नवंबर से संचालित है। लंबित बिल या बिजली चोरी के मामलों वाले उपभोक्ता इसका फायदा उठा सकते हैं। लाभ लेने के लिए 28 फरवरी शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें