फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात महिला शव

Fri, 06 Oct 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कानपुर रेल मार्ग पर क्षेत्र के ग्राम परतापुर में रेलवे ट्रैक के समीप एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की ओर से महिला के शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर लोगों ने महिला का शव पड़ा हुआ देखा। जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। लोगों ने शव ट्रैक के समीप होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सीओ राजू निषाद ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने महिला के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की, लेकिन पता नहीं लग सका। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर भी उसका फोटा पोस्ट किया है। महिला के शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है।
कोतवली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि महिला की आयु लगभग 40 वर्ष है। उसके शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। शीघ्र ही उसकी शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें