फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काली नदी में बहता मिला अज्ञात का शव

Fri, 06 Oct 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के ग्राम सीडर के निकट एक अज्ञात का शव उतराता हुआ मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव की सहारा शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है।काली नदी में सुबह के समय लोगों ने एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वह काली नदी किनारे एकत्रित हो गए। पुलिस भी शव के नदी में होने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। उसके शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। शव नदी में बहता हुआ आया है। आस-पास के थानों से भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें