फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फ्रिज के स्टैंड के नीचे छिपा था 5 फुट का सांप

Sat, 26 Aug 2023 08:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। घर में फ्रिज के स्टैंड के नीचे 5 फुट लंबा सांप छिपा था। घरवालों ने देखा तो डर से खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। वाइल्ड लाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस टीम को सूचना दी। टीम ने रेस्क्यू कर सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मामला सिकंदरा क्षेत्र स्थित बहुमंजिला इमारत का है। घरवालों को फ्रिज के स्टैंड के नीचे कुछ चलता सा महसूस हुआ। उन्होंने झांककर देखा तो सांप नजर आया। भयभीत परिवार ने तत्काल सहायता के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस के हेल्पलाइन नंबर 9917109666 पर बात की। टीम ने आधे घंटे में सांप को पकड़ लिया। सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि बारिश के बाद सांप निकलने की घटनाएं अधिक होती हैं। कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर बैजूराज एमवी ने बताया कि फ्रिज के नीचे छिपा सांप ‘रैट स्नेक’ देखने में कोबरा जैसा लगता है। अक्सर इसी डर से लोग इन्हें मार देते हैं। यह सांप जहरीला नहीं होता है। ये चूहे, पक्षियों व अन्य छोटे जानवरों को खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें