करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बंगाल से जयपुर जा रहा ट्रक मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। राजस्थान के गांव फलसूद निवासी ट्रक चालक हनुमान राम ट्रक में तिल लाद कर बंगाल से जयपुर जा रहा था। ट्रक जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 102 किमी पर पहुंचा, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायल चालक हनुमान राम और खलासी असलाह राम को उपचार के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। क्रेन की मदद से ट्रक को मार्ग से हटवाया।