फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजनी के पासा पलटी अनियंत्रित कार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देररात कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में इटावा निवासी लहसुन व्यवसायी की मौत हो गई वहीं साथी को आगरा रेफर किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के मोहल्ला मेहतरटोला निवासी 24 वर्षीय बासित अली वर्तमान में थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला पठानान में रहकर लहसुन का व्यवसाय करता था। बृहस्पतिवार की देररात वह मोहल्ला महाजनान निवासी सलमान के साथ कार से मैनपुरी आया। गांव अंजनी के पास कार चला रहा सलमान नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते अनियंत्रित हुई कार सड़क पर पलट गई। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने बासित को मृत घोषित कर दिया। घायल सलमान को गंभीर हालत में परिजन आगरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें