फोटो5 जिला अस्पताल में भर्ती कार की चपेट में आकर घायल हुईं महिलाएं
- फोटो : 1
दन्नाहार। गांव डूंडीबरी में शनिवार शाम दूल्हे की निकरौसी के दौरान अचानक उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक बेकाबू कार मंगल गीत गा रही महिलाओं को रौंदती गुजर गई। आयोजन स्थल पर भगदड़ के बीच घायल सात महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।गांव डूंडीबरी निवासी आनंद पाल की बरात रविवार शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर जा रही थी, बराती बस व अन्य परिवहन के साधनों से आयोजन स्थल के लिए रवाना हो चुके थे। कुछ खास रिश्तेदार व परिचित दूल्हे की निकरौसी के लिए रुके हुए थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने महिलाओं के समूह को चपेट में ले लिया, हादसे से आयोजन स्थल पर चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। सुषमा देवी, शशि देवी, किरन, बिट्टी, कृष्णा देवी, देवेंद्री और रेशमा देवी घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।