फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा क्षेत्र में बेकाबू ट्रक गोवंश के झुंड को कुचला, 5 गायों की मौत

Sat, 24 Dec 2022 10:28 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसीस अछनेरा (आगरा)

सार

ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की दोपहर रुनकता की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर बैठी गायों के झुंड को कुचल दिया। सड़क पर पांच गायों के कुचलने की सूचना लगते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गईं।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे कुकथला गांव के समीप सड़क पटरी पर बैठे गोवंश के झुंड को कुचल दिया। चपेट में आने से पांच गायें मर गईं। हादसा देख दौड़े ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रक और चालक को पकड़ा। साथ ही जाम लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की दोपहर रुनकता की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर बैठी गायों के झुंड को कुचल दिया। सड़क पर पांच गायों के कुचलने की सूचना लगते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गईं। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ता और गोसेवक भी पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। इतना ही नहीं लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की भी कोशिश की।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ अछनेरा सुरेंद्र सिंह ने मृत गायों का अंतिम संस्कार कराया। वहीं अछनेरा पुलिस ने ट्रक के साथ ही चालक राजेश कुमार और खलासी कृष्णा निवासी कानपुर को हिरासत में ले लिया है। ग्राम प्रधान पवन कुमार और बजरंग दल के आरके इंदौलिया व महेश शर्मा ने ट्रक चालक के ख़िलाफ थाना अछनेरा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें