फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चिकित्सक की मौत; घर में मचा कोहराम

Tue, 20 Feb 2024 08:30 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चिकित्सक देर रात शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद चिकित्सा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ हुई है।
 
विज्ञापन
डॉ. बच्चू सिंह चाहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किरावली में शादी समारोह से वापस लौटते समय जयपुर हाउस आगरा के रहने वाले डॉ. बच्चू सिंह चाहर की कार अभुआपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चिकित्सक की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि वह रविवार की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे डॉ. बच्चू सिंह को बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर देख परिजन को घटना की जानकारी दी। 

सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें आगरा लेकर गए। पर, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक डॉ.बच्चू सिंह चाहर आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में कार्यरत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें